

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के 36 बिंदु में बिन्दु क्रमांक 11 में एक प्रदेश के अनियमित कर्मचारी (प्लेसमेंट, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, मानदेय, कलेक्टरदर, ठेकाकर्मी, जॉबदर, श्रमायुक्तदर इत्यादि) कर्मचारियों की नियमितीकरण की बात कही गयी थी एवं बिन्दु क्रमांक 30 में शासकीय विभागो से आऊट सोर्सिंग पूर्णताः बंद करने का वादा किया गया हैं जो कि आज पर्यंत तक पूरा नही हो पाया है।
इस सभी मांगो को लेकर दिनेश शर्मा, प्रांतीय समन्वयक, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों के नियमितीकरण के विषयों को राज्य सरकार को पुनः याद दिलाने तथा उनके द्वारा किये वादे को पूरा कराने हेतु पैरी नदी के उद्गम स्थल भॉठीगढ़ मैनपुर से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक गंगा जल पद यात्रा किया जा रहा है। यह पद यात्रा छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले किया जा रहा है। नियमितीकरण सहित 07 मांगें जिसमें –
- शासकीय विभागो एवं अधिनस्थ विभागध्यक्ष कार्यालय / निगम / मंडल / आयोग के सभी वर्गों के अनियमित कर्मचारियों (प्लेसमेंट, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, मानदेय, कलेक्टरदर,
ठेकाकर्मी, जॉबदर, श्रमायुक्तदर इत्यादि) का नियमितीकरण |
- छटनी किये गये कर्मचारी जैसे साक्षर भारत प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन, कम्प्यूटर शिक्षक जैसे अन्य कर्मचारियों की तत्काल बहाली।
- दिवंगत शिक्षक (पंचायत / नगरीय निकाय) संवर्ग के आश्रितो परिजनों को तकनीकी संविलियन
मानते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए।
- अल्प मानदेय कर्मचारी ग्राम पंचायत भृत्य, रसोईया, सफाई कर्मचारी, रोजगार सहायक, किसान
मित्र एवं अन्य का मानदेय वृद्धि (कलेक्टर दर / श्रमायुक्त दर) किया जाए। 5. शासकीय विभागो / निगम / मंडल / आयोग / निकायों में प्लेसमेंट, ठेका प्रथा पूर्णतः बंद किया जाए।
- अंशकालीन कर्मचारी को पूर्ण कालीन किया जाए।
- कर्मचारी नेताओ पर हुए पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जाए
श्री रवि गढ़पाले प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र साहू प्रदेश सचिव श्री दिनेश शर्मा, प्रांतीय समन्वयक श्री अजीत नाविक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप द्विवेदी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री विनय यादव, जिला अध्यक्ष रायपुर, सुश्री रीना डिल्लू जिला अध्यक्ष बिलासपुर, श्रीमती पवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर, श्री सोमनाथ तारक, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम पंचायत भृत्य गोपेन्द्र साहू किसान मित्र प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि 01 मई 2023 को धरना स्थल तूता नया रायपुर में हजारों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित होगें और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ेगे। जहाँ एक ओर वादा खिलाफी का विषय एवं 07 मांगें है, वही भूपेश बघेल के द्वारा भेठ मुलाकात जारी है किन्तु अनियमित कर्मचारियों को समय नही दिया जाना मुख्यमंत्री के दोहरे रवैया को दिखाता है।
कांग्रेस के प्रवक्ता जहाँ वन विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग आदि में नियमितीकरण की बात कर रहें है, नियमितीकरण का क्या आधार है ? कौन है ? जिनकी नियमितीकरण हो रहा है। अभी तक सरकार ने नियमितीकरण का कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है इस परिस्थितियों में जिनका नियमितीकरण हो रहा है वे संदिग्ध है। सरकार अनियमित कर्मचारियों को धोखे में रखकर कही कोई बड़ा घोटाला, भ्रष्टाचार तो नही कर रहा है ? ऐसा आशका दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया है।

