रायपुर : 16 जून से नया शिक्षा सत्र, स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को मिलेंगी किताबें, डिपो में पहुंची पुस्तकें

53
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने समय पर किताबें वितरित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने से पहले ही प्रदेशभर के स्कूलों में किताबें पहुंच जाएगी। स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को किताब देने का लक्ष्य है।

अधिकारियों ने बताया कि कक्षा एक से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों के वितरण के लिए हाई स्कूलों व संकुलों को प्रदाय किया जाना शुरू कर दिया गया है। अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर डिपो से इसके क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूलों को पाठ्यपुस्तकें भेज दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र के शुरुआत में ही किताबें और यूनिफार्म देनी है।

अभी तक राज्य के 4611 हाई स्कूलों में से 3802 में विद्यार्थियों को वितरण के लिए पुस्तकें भिजवा दी है। इसी तरह राज्य के 5704 संकुलों में से 1032 संकुलों में प्राथमिक और माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें पहुंच गई है। शेष हाई स्कूलों व संकुलों में पुस्तक पहुंचाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसे आगामी एक सप्ताह में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में भी डिमांड के अनुसार पुस्तकें भेजी जा रही है। 82 आत्मानंद स्कूलों के लिए पुस्तकें भेज दी है। रायपुर डिपो से 1559 हाई स्कूलों में से 1051, 1715 संकुलों में से 303 में पुस्तकें पहुंच चुकी है। बिलासपुर में 884 हाई स्कूलों में से 670, 961 संकुल में से 503 और 57 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 16 स्कूलों के लिए पुस्तकें वितरण के लिए पहुंच चुकी है।

जगदलपुर डिपो से 523 हाई स्कूल में से 522, 874 संकुल में से 76 और 73 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 54 स्कूलों के लिए,अंबिकापुर डिपो से सभी 581 हाई स्कूल में, 882 संकुल में से 52 और 56 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में से 9 स्कूलों के लिए, रायगढ़ डिपो से 429 में से 428 हाई स्कूलों में पुस्तकें पहुंच चुकी है, जबकि 620 संकुल तथा 39 आत्मानंद स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाई जा रही है। राजनांदगांव डिपो से 550 हाई स्कूलों, 98 संकुल केंद्रों पुस्तकें पहुंच चुकी है। शेष हाई स्कूलों व संकुल केंद्रों में पुस्तकों के पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।