रायपुर : कांग्रेस के सुशील-धनंजय के साथ भाजपाई TV डिबेट नहीं करेंगे, कांग्रेस ने भी दो BJP प्रवक्ताओं पर लगाया था प्रतिबंध

35
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाने की होड़ चल रही है। पहले कांग्रेस ने दो भाजपा प्रवक्ताओं पर बैन लगाया। अब जवाब में भाजपा ने भी कांग्रेस के दो प्रवक्ताओं को प्रतिबंधित कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस के सुशील आनंद शुक्ला और धनंजय ठाकुर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सार्वजनिक तौर पर कहा गया है कि समाचार चैनलों में होने वाले डिबेट कार्यक्रमाें यदि सुशील और धनंजय शामिल हुए तो उस चर्चा में भाजपा के नेता नहीं शामिल होंगे।

भाजपा की ओर से ये निर्देश पार्टी के प्रवक्ताओं को जारी कर दिया गया है। पार्टी की ओर से प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने निर्देश जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ के लोगों में सदभावना के भाव को बिगाड़ने और असभ्य भाषा का प्रयोग करने की वजह से दोनों नेताओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। असल में बिरनपुर हिंसक घटना के बाद से ही दोनों दलों के प्रवक्ताओं के बीच सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है।

न्यूज चैनलों में शाम के वक्त स्क्रीन पर बनी सियासी खिड़कियों से झांककर अपनी सियासी बातें कहने के लिए कांग्रेस नेता भी पहुंचते हैं। मगर करीब 10 दिन पहले भाजपा के दो नेताओं को कांग्रेस ने बैन किया। कह दिया कि यदि ये दो नेता टीवी डिबेट में आए तो हम नहीं आएंगे। इनके नाम हैं संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता। इनपर बिरनपुर घटना को लेकर गलतबयानी करने के आरोप कांग्रेस ने लगाए थे। इसी के जवाब में अब भाजपा ने भी सुशील-धनंजय पर बैन घोषित किया है।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट किए और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से बयान दिए। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत किया।

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बढ़ा-चढ़ाकर अतिशयोक्तिपूर्ण झूठा पोस्ट डाला कि साजा विधानसभा क्षेत्र में भुनेश्वर साहू की जिहादी मानसिकता के लोगों ने हत्या कर दी। लव जिहाद के 8 से ज्यादा केस उस क्षेत्र में हो चुके हैं। शिकायत में कहा गया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राजधानी रायपुर में 7 अप्रैल 2023 को पत्रकारों से चर्चा करते हुये बयान दिया कि ‘‘मदरसो में बम, गोली, बारूद और आतंकवाद’’ की शिक्षा दी जाती है।

इन BJP नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था
1-बीजेपी प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई
2-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव
3-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता
4-मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा योगी साहू
5-भाजपा युवा मोर्चा संयोजक कमल शर्मा
6-भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर शुभांकर
7-छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन
8-भाजपा कार्यकर्ता बिट्टू पाणीग्रही