

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। यह पर्व हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया नए कार्य करने के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन बिना तिथि और मुहूर्त के कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना शुभ होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा उपासना की जाती है।
धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन विधि पूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और धन का आगमन होता है। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया से पहले घर पर पड़ी ये बेकार चीजें बाहर निकाल दें।
अगर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया से पहले सूखे पौधे और सूखे फूल के पौधे को घर से बाहर निकाल दें। इन चीजों से घर में वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा, घर में पड़े टूटे बर्तनों को भी बाहर निकाल दें। टूटे बर्तनों से भी घर में नकारात्मक शक्ति का आगमन होता है।
-दीवाली की तरह अक्षय तृतीया पर भी पुराने झाड़ू को बदल दें। अगर घर में रखी झाड़ू टूट गई है, तो अक्षय तृतीया से पहले झाड़ू को बाहर निकाल दें। घर में टूटी झाड़ू रखने से दरिद्रता आती है। अगर घर में टूटी झाड़ू है, तो मां लक्ष्मी घर से वापस लौट जाएंगी।
अगर घर में टूटे हुए बर्तन हैं, तो उन बर्तनों को बाहर निकाल दें। घर में टूटे हुए बर्तन से घर में वास्तु दोष लगता है। इससे घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में शांति नहीं रहती है। वहां धन की देवी वास नहीं करती हैं।
अक्सर लोग घर के मुख्य दरवाजे पर डस्टबिन रख देते हैं। अगर आप भी घर के मेन गेट पर डस्टबिन रखते हैं, तो बिल्कुल हटा दें। अक्षय तृतीया के दिन मुख्य द्वार पर डस्टबिन यानी कूड़ेदान न रखें। अगर रखते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
-अगर आपके घर में पुराने कटे-फटे जूते चप्पल हैं, तो अक्षय तृतीया से पहले इनको बाहर निकाल दें। वहीं, अक्षय तृतीया के दिन नवीन चीजों की खरीदारी करें। इस दिन स्वर्ण आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है।

