दुर्ग ब्रेकिंग : शौच करने निकली 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

352

सिटी न्यूज़ रायपुर। दुर्ग। दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय शादीशुदा युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्राम ढाबा निवासी रोहित उर्फ पुरोहित साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 15 वर्षीय लड़की ने बताया था कि वो शनिवार सुबह खेत की तरफ शौच के लिए गए थी। इसी दौरान वहां रोहित साहू आ गया। उसने युवती को छेड़ना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने सुनसान क्षेत्र पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।