सिटी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर रात कई जिलों के कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।


जारी आदेश के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया हैं उनकी जगह जांजगीर कलेक्टर आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा को अब रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।