

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि वर्ष 2018 में चुनाव के समय कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। अब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की अंतिम तिथि भी आने वाली है, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छलने व राज्य के विकास को पीछे ढकेलने के सिवाय और कोई भी कार्य नहीं किया है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को कांग्रेस ने कायम किया है। आज भ्रष्टाचारी प्रदेश को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं।
यदि कांग्रेस के 36 बिंदुओं के घोषणा पत्र को लेकर एक भी सवाल किया जाता है, तो मुख्यमंत्री जवाब नहीं दे पाते हैं। पंचायतों और नगरीय निकायों में सारे काम बंद हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है। केंद्र की जो राशि आ रही है, चाहे वह डीएमएफ और मनरेगा की राशि हो, इसमें भी गड़बड़ी की जा रही है।
जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। इस संदर्भ में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके तहत रायपुर के तहसील कार्यालय में 15 मई, धरसींवा के तहसील कार्यालय में 18 मई, मंदिरहसौद के तहसील कार्यालय में 25 मई और आरंग के तहसील कार्यालय में 31 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

