

सिटी रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा सोमवार को और भड़क गया। एक महिला तो इतनी नाराज थी कि उसने रोते हुए मुंडना कर लिया है। उसका कहना है कि मुझे नौकरी दी जाए। मेरे पति की मौत के बाद से मैं परेशान हूं। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है
बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके पहले अलग-अलग तरह से ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शांति साहू नाम की महिला ने मुंडन करवाा लिया। उसके पति की अस्थमा अटैक की वजह से मौत हुई है। महिला बिलाईगढ़ से यहां प्रदर्शन करने के लिए आई है। मुंडन करवाते हुए शांति ने बताया कि हम यहां परेशान हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रियंका गांधी आती हैं तो उनके स्वागत के लिए फूल बिछा दिए जाते हैं। मगर हमारी आवाज सरकार नहीं सुन रही है।

