बड़ी खबर : मुंहबोले भाई ने किया 11वीं की छात्रा से रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

465

सिटी न्यूज़ रायपुर। कांकेर। जिला के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मुंहबोले भाई ने हवस का शिकार बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा के प्रेग्नेंट होने के बाद अब इस मामले का खुलासा हुआ हैं। जिस पर पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि यह पूरी घटना 15 जुलाई 2022 की है। उस वक्त 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर पर अकेली थी। तभी उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी 18 वर्ष, जिसे छात्रा राखी भी बांधा करती थी। वह घर में आया था। बताया गया कि घर आने के बाद लड़के ने पहले नाबालिग से यहां-वहां की बातें की। फिर जबरदस्ती उससे संबंध बनाया। लड़की ने इस बात का विरोध भी किया था, मगर आरोपी नहीं माना। घटना के वक्त लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। इसी बात का लड़के ने फायदा उठाया था। रेप करने के बाद युवक ने लड़की से कहा था कि यदि तूने किसी को कुछ इस बारे में बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा, और मार डालूंगा।