छत्तीसगढ़ के निर्भया कांड पर BJP का हल्ला बोल : महिलाओं ने रैली के किया प्रदर्शन ; कहा-37 माह में 5153 रेप, पर सरकार संवेदनहीन

422

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा के ‘निर्भया कांड’ को लेकर BJP ने गुरुवार को हल्ला बोल दिया। महिला मोर्चा के साथ ही तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक, सांसद सड़क पर उतर पड़े। महिलाओं ने रैली निकाली और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 37 माह के दौरान 5153 दुष्कर्म के केस हुए हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। महिलाएं बोलीं कि दुराचारी को फांसी दी जाए। साथ ही शराबबंदी पर श्वेत पत्र लाने की भी मांग की है। इसको लेकर एक ज्ञापन भी SDM को सौंपा है।

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं, विधायक और सांसद ने SDM कार्यालय तक रैली निकाली।

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं, विधायक और सांसद ने SDM कार्यालय तक रैली निकाली।

जिले के अकतरा में 55 साल की महिला से दुष्कर्म और निर्ममता से हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम सहयोगी संगठन गुरुवार को कचहरी चौक पर एकत्र हो गए। हाथों में ‘दुराचारी को फांसी दो’ नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाएं वहां घंटों धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि सरकार के मंत्री भी सदन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों की बात स्वीकारते हैं, लेकिन इस पर अंकुश लगाने की इच्छा शक्ति का अभाव उनमें दिखता है।

महिलाओं ने कचहरी चौक पर धरना दिया और नारेबाजी की।

महिलाओं ने कचहरी चौक पर धरना दिया और नारेबाजी की।

कहा-अकलतरा की घटना निर्भया पार्ट-2

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि अकलतरा में घटित घटना को निर्भया कांड पार्ट-2 ही कहा जा सकता है। आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध रूप से शराब बिक रही है। सरकार खुद शराब की होम डिलीवरी करा रही है। दवाई दुकान में आसानी से नशे की गोलियां उपलब्ध हैं। इसके कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

विरोध प्रदर्शन में महिला के रिश्तेदार भी शामिल हुए।

विरोध प्रदर्शन में महिला के रिश्तेदार भी शामिल हुए।

महिला के रिश्तेदार भी हुए प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में अधेड़ महिला के रिश्तेदार भी शामिल हुए। इसके बाद महिलाओं ने कचहरी चौक से लेकर SDM दफ्तर तक रैली निकाली और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि शराब बंदी को लेकर सरकार श्वेत पत्र लेकर आए। प्रदर्शन में सांसद गुहाराम अजगेल, बीजेपी प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, विधायक सौरभ ंिसंह, पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री लता उसेंडी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला का अर्धनग्न शव उसके घर में मिला था।

महिला का अर्धनग्न शव उसके घर में मिला था।

दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाल दिया था तवे का मूठ

दरअसल, 2 जुलाई की रात जांजगीर-चांपा के अकलतरा में 55 साल की एक महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी की गई। अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला के बच्चे नहीं थे और उसके पति की मौत हो चुकी थी।