

राज्य सेवा परीक्षा-2022 के तहत मुख्य परीक्षा (मेंस) जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मई को दोपहर 12 बजे तक किए जा सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 मई थी। लेकिन बाद में पीएससी न दो दिनों के लिए तारीख बढ़ा दी थी। इसी तरह सिविल जज की मुख्य परीक्षा के लिए भी फार्म 27 मई तक भरे जा सकते हैं। इसके लिए भी दोबारा अवसर दिया गया है। पीएससी-2022 की प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2023 में हुई थी।
पिछले दिनों ही इसके नतीजे जारी किए गए। इसके आधार पर 3095 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। राज्य सेवा परीक्षा इस बार 210 पदों के लिए हो रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के लिए है। वहीं दूसरी ओर सिविल जज के लिए मुख्य परीक्षा अब 27 जून को होगी। पहले यह परीक्षा 13 जून को होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी भी तारीख बदल दी गई। इस संबंध में पीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है।

