

भाजपा ने राज्य सरकार पर पीएससी के साथ ही व्यापमं घोटाले का भी आरोप लगाया है। भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश सरकार राज्य के युवाओं के कैरियर और उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले पीएससी की मेरिट लिस्ट में धांधली की गई। इसके बाद व्यापमं में पुलिस के सब इंस्पेक्टर की भर्ती में खेल खेला गया।
यह नजारा स्पष्ट कर रहा है कि जाती हुई सरकार अब वसूली अभियान पर टिक गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा में मेरिट बेस पर लिस्ट घोषित होती है। मुख्य परीक्षा की सूची में 20 परसेंट परीक्षार्थियों सूची जारी की जाती है लेकिन प्रथम 20 परसेंट को छोड़कर निचले क्रम के लोगों का नाम मुख्य परीक्षा में जोड़ा गया। पीएससी हो या व्यापमं, हर भर्ती प्रक्रिया में खुले तौर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। भाजपा इसके खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेगी। छत्तीसगढ़ के युवाओं के कैरियर के साथ राज्य सरकार को खिलवाड़ करने नहीं दिया जा सकता।

