Treatments of lotus dental clinic birgaon

Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर इन बॉलीवुड सितारों ने किया ट्वीट, इसरो को दी शुभकामनाएं

हाल ही में बाॅलीवुड सेलेब्स ने चंद्रयान 3 मिशन पर खुशी जताई है। साथ ही ट्वीट शेयर कर बधाई दी है।

Chandrayaan 3 Launch: कुछ ही घंटों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान 3 को लॉन्च करने वाला है। देश के लिए ये गर्व की बात है। इसे लेकर आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज तक इस मिशन को लेकर काफी खुश हैं और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। साल 2019 में चंद्रयान 2 का मिशन फेल हुआ था। तब अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर बात की थी। आज का दिन इसरो के लिए काफी महत्वपूर्ण है, चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन चंद्रयान 3 को दोपहर करीब 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने आज अपने चार साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ‘अब उठने का समय आ गया है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर अपनी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान 3 के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद।’

सुनील शेट्टी

इनके साथ ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘एक्साइटमेंट लेवल चंद्रमा तक पहुंच रहा है। मैं चंद्रयान 3 को उनके आगामी मिशन के लिए वर्चुअल शुभकामनाएं भेज रहा हूं। भारत की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। दुआ है कि ये सफर स्मूथ हो, नई खोज शानदार हो, सफलता अद्भुत हो। भारतीयों का गर्व।’

अजय देवगन

अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी के साथ-साथ अजय देवगन नेभी इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘आज हर किसी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी हुई हैं, क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने की कगार पर खड़ा है। ISRO महान पुरुषों और महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं।’