Treatments of lotus dental clinic birgaon

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का इस समय अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं।

HIGHLIGHTS

  1. अनुष्का और विराट जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
  2. अनुष्का इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं।
  3. अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में इस गुड न्यूज शेयर करेंगी।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा।

अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का और विराट जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का इस समय अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं।

इस समय अनाउंस करेंगी गुड न्यूज

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज में इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करेंगी। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय इसलिए भी खूब जोर पकड़ रही हैं, क्योंकि कुछ

समय पहले ही एक्ट्रेस को विराट के साथ मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक में देखा गया था। उस समय अनुष्का और विराट ने पैपराजी को तस्वीरें और वीडियोज शेयर न करने की भी रिक्वेस्ट की थी। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से अनुष्का लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं।