Home Chhattisgarh news बीरगांव वार्ड 32 के पार्षद होरीलाल देवांगन का निधन, नगर में शोक की लहर

बीरगांव वार्ड 32 के पार्षद होरीलाल देवांगन का निधन, नगर में शोक की लहर

0
बीरगांव वार्ड 32 के पार्षद होरीलाल देवांगन का निधन, नगर में शोक की लहर

बीरगांव : वार्ड 32 के पार्षद होरीलाल देवांगन का निधन, नगर में शोक की लहर

बीरगांव।
नगर निगम बिरगांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद होरीलाल देवांगन का शनिवार सुबह (30 अगस्त) निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

होरीलाल देवांगन को बिरगांव की राजनीति में उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के जज़्बे के लिए जाना जाता था। उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को मुखर होकर उठाया और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया।

उनके निधन की खबर से नगरवासियों में गहरा दुःख है। स्थानीय लोगों ने उन्हें “बीरगांव का जुझारू और प्रिय नेता” बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकग्रस्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।