Home Chhattisgarh news उरला स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को दी गई पैरासिटामोल सिरप की एक्सपायरी डेट पर उठे सवाल

उरला स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को दी गई पैरासिटामोल सिरप की एक्सपायरी डेट पर उठे सवाल

0
उरला स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को दी गई पैरासिटामोल सिरप की एक्सपायरी डेट पर उठे सवाल

रायपुर।
उरला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान एक स्थानीय नागरिक ने न्यूज़ 22 भारत की टीम को बताया कि टीकाकरण के बाद बच्चों को जो पैरासिटामोल सिरप दिया जा रहा है, उसकी वैधता (एक्सपायरी डेट) मात्र दो दिन शेष है।

इस विषय पर जब टीम ने जिम्मेदार चिकित्सक डॉ. सुनील साहू से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि सभी अभिभावकों को पहले से ही स्पष्ट रूप से समझा दिया जाता है कि दवा केवल 24 घंटे के भीतर ही दी जाए। डॉक्टर साहू के अनुसार, बच्चों को टीकाकरण के बाद हल्का बुखार आ सकता है, इसलिए सीमित समय के लिए पैरासिटामोल देना आवश्यक होता है। 

जब उनसे पूछा गया कि यदि किसी अभिभावक ने अनजाने में एक्सपायर दवा का इस्तेमाल कर लिया तो क्या खतरा हो सकता है, तो डॉक्टर साहू ने कहा कि एक्सपायरी के 10-15 दिन तक दवा का असर कम हो सकता है, लेकिन गंभीर दुष्प्रभाव की संभावना नहीं रहती।

वहीं, नए स्टॉक की उपलब्धता को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले पुराने स्टॉक का उपयोग किया जा रहा है और उसके समाप्त होते ही नया स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा।   

👉 कुल मिलाकर, अस्पताल प्रबंधन अभिभावकों को सतर्क कर रहा है, लेकिन एक्सपायरी डेट के इतने नजदीक पहुंच चुकी दवाओं के वितरण ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।