रायपुर। बिरगांव के आज़ाद चौक में गणेश चतुर्थी के मौके पर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां कुछ युवक डीजे पर चढ़ गए और फिल्मी गाने “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” बजवाकर तलवार लहराने लगे। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर “बिहारी खलनायक” लिखकर स्टोरी भी डाली।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराज़गी जताई।
उनका कहना है कि त्योहार जैसे पवित्र अवसर पर ऐसी हरकतें धार्मिक माहौल को खराब करती हैं और समाज में गलत संदेश फैलाती हैं। पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची और तलवार को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवकों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
लोगों की मांग निवासियों का कहना है कि बिरगांव में लगातार असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।