Home Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

0
छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति दी गई है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अगस्त 2025 को इसकी अधिसूचना जारी की। इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी प्रदान की थी।

आदेश के मुताबिक, इन सात अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर के सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब ये सभी अधिकारी औपचारिक रूप से IPS कैडर का हिस्सा बन गए हैं।

यह पदोन्नति लंबे समय से प्रतीक्षित थी। UPSC की मंजूरी के बाद गृह मंत्रालय ने नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए अधिसूचना जारी कर दी।