बिरगांव स्थित ईश्वर पब्लिक स्कूल में रविवार को ताइक्वांडो क्लास के बच्चों के लिए बेल्ट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में सम्पन्न हुए कलर बेल्ट एग्जाम के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम मिला और उन्हें नई बेल्ट व प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। पहली बार बेल्ट हासिल करने वाले बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। छोटे बच्चों से लेकर बड़े छात्रों तक, सभी ने गर्व के साथ अपनी नई बेल्ट स्वीकार की। प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार ने बच्चों की मेहनत और प्रगति पर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बजरंग दल के विभाग सह मंत्री रमन नायडू और प्रखंड मंत्री ओम सिंह उपस्थित रहे। उनके हाथों से बच्चों को बेल्ट और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
🏅 बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र
-
येलो बेल्ट – धानी मानिकपुरी, शेखर देवांगन, आयुष दिवंगन, काव्या देवांगन, पीहू कोयल, अभय वीर कोयल, खुशी पटेल, साक्षी पटेल, जिया पटेल, अनुराग द्विवेदी, आदित्य द्विवेदी, आदित्य मानिकपुरी, दुर्गा यादव, पूर्वी देवांगन, मोनिका प्रजापति, सुमरिता महेर, रुद्र मंडल, भाव्या महेर, निशका देवांगन और पुष्पांजल वर्मा।
-
ब्लू लाइन बेल्ट – सुजल निर्मल।
-
ग्रीन लाइन बेल्ट – पीयूष मिश्रा, सुजल मानिकपुरी।
-
ग्रीन बेल्ट – विहान देवांगन, नमया देवांगन, डोमन मानिकपुरी।

इस आयोजन ने बच्चों की मेहनत को सम्मान दिया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी दी।
