दुर्ग। शनिवार देर रात वैशाली नगर थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रामनगर इलाके में जलाराम कैटर्स के पीछे से 11 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से 2 लाख 18 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 52 पत्तियों की ताश जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
सूचना मिलने पर वैशाली नगर और भिलाई नगर थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया। जब्त रकम और सामान को गवाहों की मौजूदगी में सील किया गया।
लगातार हो रही कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें गोपाल कुमार अग्रवाल, प्रदीप लाया, ए.के. जैन, बुधराम निर्मलकर, मनोज सिंह, पवन कुमार, अनुप कुमार धौटे, शंक गेडवानी, विनोद अग्रवाल, रोहन अग्रवाल और राजेश नाथवानी शामिल हैं।