Home Accident news रामसेतु पुल पर आत्महत्या की कोशिश, युवकों की सतर्कता से बची युवती

रामसेतु पुल पर आत्महत्या की कोशिश, युवकों की सतर्कता से बची युवती

0
रामसेतु पुल पर आत्महत्या की कोशिश, युवकों की सतर्कता से बची युवती

बिलासपुर में शनिवार रात रामसेतु पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया। मानसिक तनाव से जूझ रही एक युवती आत्महत्या के इरादे से पुल पर पहुंची थी, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ युवकों की सूझबूझ और साहस ने उसकी जान बचा ली। यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:25 बजे की है। युवती ड्यूटी से छुट्टी लेकर पुल पर पहुंची थी और छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। तभी वहां मौजूद मिक्की मिश्रा और अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने तुरंत सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को थाने ले जाया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, युवती का नाम संगीता बंजारे है, जो जारहागांव की रहने वाली है और फिलहाल तेलीपारा में रहकर निजी नौकरी कर रही थी। वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी न कर पाने से उदास और मानसिक दबाव में थी। साथ ही माता-पिता से भी नाराज़ थी।

फिलहाल पुलिस ने उसे सखी सेंटर भेज दिया है। जल्द ही परिवारजनों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी और उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवकों की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि समाज में लगातार बढ़ते आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि समय रहते बातचीत, काउंसलिंग और सहयोग से ऐसे कदमों को रोका जा सकता है।