रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में रविवार रात एक युवक पर शराब के पैसे मांगने को लेकर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया है। मामला मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
घटना ऐसे हुई
शिकायतकर्ता बबलू भूइया ने सिलतरा चौकी में रिपोर्ट दी कि वह देवी आयरन कंपनी, ग्राम चरौदा में मजदूरी करता है। 6 अगस्त की रात वह अपने दोस्त नरेंद्र कुमार सिंह और सतीश चंद्रवंशी के साथ सिलतरा घूमने निकला था। करीब रात 10.30 बजे तीनों मीनू ढाबा के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बाइक से आए युवक ने उन्हें रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
इंकार करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज कर मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।