Home Accident news “राजनांदगांव में कार-ट्रक भिड़ंत में 6 युवकों की मौत, ओडिशा धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे”

“राजनांदगांव में कार-ट्रक भिड़ंत में 6 युवकों की मौत, ओडिशा धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे”

0
“राजनांदगांव में कार-ट्रक भिड़ंत में 6 युवकों की मौत, ओडिशा धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे”

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की जान चली गई। बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 मृतक इंदौर, 1 रतलाम और एक अन्य स्थान के रहने वाले थे। कार चालक गंभीर रूप से घायल है।

 

पुलिस के अनुसार, MP-09 DH 8684 नंबर की कार में कुल 7 लोग सवार थे। वे इंदौर से धार्मिक यात्रा के लिए ओडिशा जा रहे थे और राजनांदगांव से रायपुर की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में अचानक ब्रेक लगाने पर कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव अंदर फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। कार इंदौर से नागपुर होते हुए राजनांदगांव पहुंची थी और ओडिशा की ओर जा रही थी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।