Home Chhattisgarh news रायगढ़ में 10 स्कूली बसों पर 38 हजार जुर्माना, 106 बसें पहले से ब्लैकलिस्ट

रायगढ़ में 10 स्कूली बसों पर 38 हजार जुर्माना, 106 बसें पहले से ब्लैकलिस्ट

0
रायगढ़ में 10 स्कूली बसों पर 38 हजार जुर्माना, 106 बसें पहले से ब्लैकलिस्ट

रायगढ़ में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। तीन दिनों की जांच अभियान (11 से 13 अगस्त) के दौरान 10 बसों के पास वैध फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला। नतीजतन, इन बसों पर कुल 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, दो बसों से 55,989 रुपये का बकाया टैक्स भी वसूला गया।

कार्रवाई में जिन स्कूलों की बसें शामिल हैं, उनमें एरिसेंट एजुकेशन सोसायटी, डिवाइन लाइफ स्कूल, ज्ञान धारा एजुकेशन, एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल और राइजिंग किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल के नाम प्रमुख हैं।

जिला परिवहन कार्यालय के मुताबिक, पहले भी 106 स्कूली बसों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। यह कार्रवाई जून में आयोजित विशेष निरीक्षण शिविर के दौरान की गई थी, जिसे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर मिनी स्टेडियम में 21, 22 और 29 जून को लगाया गया था। उस समय कई बसें जांच के लिए नहीं पहुंचीं, जिसके चलते उन्हें वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

सभी जांचें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 16 सुरक्षा मानकों के आधार पर की जा रही हैं, ताकि छात्रों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।