Home Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में फर्जी वोटर विवाद पर राजनीति गरमाई, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में फर्जी वोटर विवाद पर राजनीति गरमाई, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

0
छत्तीसगढ़ में फर्जी वोटर विवाद पर राजनीति गरमाई, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में कथित फर्जी वोटर मामले को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस के बयानों के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश का समय और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं।

सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वोटर का “एटम बम” फोड़ने की बात कही थी, लेकिन चुनाव आयोग के आग्रह पर हलफनामा देने से मना कर अपने ही दावों को खोखला साबित कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव में गड़बड़ी हुई थी, तो कांग्रेस ने 99 सीटें जीतने का जश्न क्यों मनाया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के इस तर्क को “हास्यास्पद” बताया कि वे सांसद हैं, इसलिए उन्हें अलग से शपथ पत्र देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यही तर्क सही है, तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही बात को भी मानना चाहिए।

सिंहदेव ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया और कहा कि यह परिपक्व राजनीति का उदाहरण नहीं है।

बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे सवाल:

  • जिन राज्यों में कांग्रेस जीतती है, वहां फर्जी वोटर की बात क्यों नहीं होती?

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और हिमाचल की कांग्रेस सरकारें भी क्या इसी प्रक्रिया से आईं?

  • अगर चुनाव में गड़बड़ी थी तो 99 सीटें जीतने का जश्न क्यों मनाया गया?

  • बिहार में गड़बड़ी पकड़ में आने पर संसद ठप क्यों की गई?