Home Chhattisgarh news राखी पर्व के बाद यात्रियों की वापसी में मुश्किलें: ट्रेन में सीट नहीं, बसों में महंगा सफर

राखी पर्व के बाद यात्रियों की वापसी में मुश्किलें: ट्रेन में सीट नहीं, बसों में महंगा सफर

0
राखी पर्व के बाद यात्रियों की वापसी में मुश्किलें: ट्रेन में सीट नहीं, बसों में महंगा सफर

राखी पर्व (9 अगस्त) पर किसी तरह अपने घर पहुंचे यात्री अब वापसी में बड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ट्रेनों में कन्फर्म सीट न मिलने के कारण लोगों को बसों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है।

त्योहारी सीजन की भीड़ के चलते स्थिति यह है कि जिन्होंने 15 दिन पहले ट्रेन टिकट बुक की थी, उन्हें भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झांसी, रांची, ओडिशा समेत कई राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है, जबकि आसपास के शहरों की बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं है।

इन ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति

  • कोलकाता से आने वाली 12810 हावड़ा मेल (स्लीपर व थर्ड एसी)

  • 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद, 12860 गीतांजली एक्सप्रेस (केवल तत्काल कोटा में सीटें)
    कुल मिलाकर आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में यही हाल है और अगले कुछ दिनों तक स्थिति में बदलाव की संभावना कम है।

ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग

  • 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस (दिल्ली-रायपुर): स्लीपर 46, थर्ड एसी 19, सेकंड एसी 9 वेटिंग

  • 12808 समता एक्सप्रेस: स्लीपर 50, थर्ड एसी 23, सेकंड एसी 14 वेटिंग

  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: स्लीपर 38, थर्ड एसी 19, सेकंड एसी 5 वेटिंग

  • 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस (एमपी): स्लीपर 95, थर्ड एसी 55, सेकंड एसी 18 वेटिंग

  • ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (महाराष्ट्र): स्लीपर 32, थर्ड एसी 19 वेटिंग

  • 18029 शालीमार एक्सप्रेस: स्लीपर 43, थर्ड एसी 6 वेटिंग

भीड़ का आलम यह है कि कुछ ट्रेनों में फर्स्ट एसी तक में वेटिंग चल रही है। यात्रियों के मुताबिक, जब तक त्योहारी सीजन खत्म नहीं होता, यात्रा में यह परेशानी बनी रहने की संभावना है।