Home Chhattisgarh news Bilaspur news बिलासपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 3 लोग झुलसे, लाखों का नुकसान

बिलासपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, 3 लोग झुलसे, लाखों का नुकसान

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि नीचे स्थित दुकान और ऊपर बने बैग के गोदाम में आग तेजी से फैल गई।

आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सैयद अमीन के मुताबिक, धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लपटें इतनी तेज थीं कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के अन्य मकान भी चपेट में आ सकते थे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे में झुलसे तीन लोगों का इलाज जारी है, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में बैग और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित जांच करने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।