दुर्ग, 8 अगस्त 2025 — शहर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान वार्ड 31 आपपुरा निवासी 45 वर्षीय युवराज सार्वा के रूप में हुई है। युवराज छह बच्चों के पिता थे और सब्जी तथा मौसमी वस्तुएं बेचकर अपना गुजर-बसर करते थे।

पुलिस के अनुसार, युवराज का कुछ समय से एक स्थानीय दुकानदार से सब्जी लगाने को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। हाल ही में वे तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह अस्पताल से ड्रिप लगे हाल में ही निकले थे। इसके बाद वे सीधे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और वहां एक स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा। मामले की जांच जारी है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि युवराज लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थे। सब्जी बिक्री के स्थान को लेकर चल रहा विवाद उनकी परेशानी की एक बड़ी वजह था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।