Home Chhattisgarh news Birgaon news बिरगांव में लावारिस हालत में मिला 2 साल का मासूम, वाहन में छोड़ा गया था बच्चा

बिरगांव में लावारिस हालत में मिला 2 साल का मासूम, वाहन में छोड़ा गया था बच्चा

0
बिरगांव में लावारिस हालत में मिला 2 साल का मासूम, वाहन में छोड़ा गया था बच्चा

रायपुर। बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 स्थित व्यास तालाब पार इलाके में बीती रात एक टाटा एस (छोटा हाथी) डिलिवरी वाहन में एक दो साल का मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला। बच्चे के साथ एक पत्र भी मिला है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे उसके माता-पिता ने जानबूझकर वाहन में छोड़ दिया ।

स्थानीय महिलाओं ने बच्चे की देखभाल करते हुए उसे नहलाया, साफ कपड़े पहनाए और फिर थाना खमतराई को सूचित कर बच्चे को पुलिस के सुपुर्द किया गया। फिलहाल बच्चा पुलिस की निगरानी में है और उसके माता-पिता या परिजनों की तलाश की जा रही है।

वार्ड पार्षद इकराम अहमद ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया थाना खमतराई या नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें और सहयोग करें।

Contact: 📞 98271 83760 📞 87709 01800