Home Chhattisgarh news 24 घंटे में 9 बदमाश गिरफ्तार: हथियार लेकर घूम रहे थे, पुलिस ने कान पकड़वाकर माफ़ी मंगवाई

24 घंटे में 9 बदमाश गिरफ्तार: हथियार लेकर घूम रहे थे, पुलिस ने कान पकड़वाकर माफ़ी मंगवाई

0
24 घंटे में 9 बदमाश गिरफ्तार: हथियार लेकर घूम रहे थे, पुलिस ने कान पकड़वाकर माफ़ी मंगवाई

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 9 शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है, जिनमें से कुछ के पास अवैध हथियार भी मिले हैं। इनमें कई ऐसे युवक शामिल हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। पुलिस ने सभी को थाने लाकर कान पकड़वाए और माफ़ी मंगवाई, फिर इलाके में जुलूस निकालकर चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत न करें।

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई

शहर में असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने जरहाभाठा और मंगला क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सार्वजनिक शांति भंग करने और अवैध हथियार लेकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया।

रातभर चली गश्त और दबिश

पुलिस टीमों ने चिन्हित इलाकों में रात के समय सघन गश्त और दबिश दी। इस दौरान तीन युवकों को अवैध धारदार हथियारों के साथ पकड़ा गया। इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, 6 अन्य को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने की आशंका के तहत हिरासत में लिया गया।

संजय दत्त का बर्थडे मनाते मिला युवक

अभियान के दौरान एक युवक अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन बीच चौक पर मना रहा था, जिसे भी हिरासत में लिया गया।

जब्त हथियार

गिरफ्तार तीन आरोपियों के पास से दो धारदार चापड़ और एक लोहे का चाकू बरामद हुआ। इनके खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – अवैध हथियार मामले में:

  • अनिल बंजारे (29) – निवासी मिनी बस्ती, जरहाभाठा

  • सूरज कोशले (22) – निवासी मझवापारा, जरहाभाठा

  • प्रफुल्ल डाहिरे (25) – निवासी मझवापारा, जरहाभाठा

गिरफ्तार आरोपी – सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में:

  • रामायण पटेल (28) – शांति चौक, मंगला

  • निलेश पटेल (23) – शांति चौक, मंगला

  • अभिषेक मनहर (20) – राजीव गांधी चौक, मझवापारा

  • प्रहलाद गेंदले (25) – संजय नगर, तालापारा

  • राहुल नुरूटी (25) – कबीरधाम

  • यासिन अली (19) – तालापारा

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जा सके।