Home Chhattisgarh news सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

0
सुकमा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सली को ढेर कर दिया। मारा गया माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा, गोगुंडा का रहने वाला था और केरलापाल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। इस पर सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह मुठभेड़ गोगुंडा-डोंगिनपारा के जंगलों में हुई, जहां सुकमा DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने प्रेशर IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को बीजीएल लॉन्चर रायफल, बीजीएल पोज, बीजीएल सेल, वायरलेस सेट (चार्जर सहित), डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, और पिट्ठू बैग समेत बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं।

जब्त सामग्री का विवरण:

  • बीजीएल लॉन्चर रायफल – 1 नग

  • बीजीएल पोज – 1 नग

  • बीजीएल सेल – 9 नग

  • वायरलेस सेट मय चार्जर – 1 नग

  • डेटोनेटर – 11 नग

  • कोर्डेक्स वायर – 4 नग (गांठ सहित)

  • जिलेटिन रॉड – 2 नग

  • बिजली वायर – लगभग 10 मीटर

  • नक्सली साहित्य – 5 नग

  • पिट्ठू बैग – 2 नग

  • एलीमीटर – 1 नग

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि इस अभियान से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।