Home Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बनेगा कड़ा कानून, सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बनेगा कड़ा कानून, सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

0
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बनेगा कड़ा कानून, सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए मौजूदा कानून को और अधिक कड़ा बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिससे जबरन धर्मांतरण करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

सड़कों पर नहीं दिखेंगी गायें, सरकार उठा रही ठोस कदम

मख्यमंत्री ने गायों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य की सड़कों पर कोई भी गाय लावारिस हालत में नहीं दिखनी चाहिए। इस दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। सीएम साय ने जानकारी दी कि प्रदेश की 100 पंजीकृत गौशालाओं को मिलने वाली सहायता राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। नगरीय निकायों में भी गोशालाएं बनाई गई हैं और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों से मवेशियों को हटाया जाए।

महादेव घाट से राम मंदिर तक निकलेगी पदयात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत राम बालक दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र की घोषणा हो चुकी है और इसे वर्ष 2025 तक साकार किया जाएगा। उन्होंने लव जिहाद और गौ-तस्करी पर भी कठोर कानून बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने 3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर तक विशाल पदयात्रा की घोषणा की, जिसमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संभावित सहभागिता की बात भी कही गई।