Home Chhattisgarh news रायपुर: पानी टंकी के नीचे जुए की महफिल, 6 आरोपी धराए, 34 हजार कैश जब्त

रायपुर: पानी टंकी के नीचे जुए की महफिल, 6 आरोपी धराए, 34 हजार कैश जब्त

0
रायपुर: पानी टंकी के नीचे जुए की महफिल, 6 आरोपी धराए, 34 हजार कैश जब्त

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए का खेल खेलते 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ग्राम केवराडीह में पानी टंकी के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के जरिए जुए का दांव लगा रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल टीम भेजकर वहां दबिश दी गई और सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश की गड्डी और करीब 34 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. लोकनाथ चेलक (40), निवासी चकवे, थाना खरोरा

  2. रवि रात्रे (60), निवासी छेरकाडीह, थाना पलारी, बलौदाबाजार

  3. रोहित मांडले (48), निवासी मजिठा, थाना खरोरा

  4. शिवकुमार मांडले (60), निवासी लांजा (परसवानी), थाना खरोरा

  5. बप्पी साव (35), निवासी भैंसा, थाना खरोरा

  6. कृष्ण कुमार रात्रे (46), निवासी केवराडीह

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।