रायपुर के पंजाबी कॉलोनी स्थित कटोरा तालाब इलाके में एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 100 मोबाइल फोन और 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए।
मालिक को पड़ोसी ने दी सूचना
दुकान के मालिक विशाल विरनानी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मोबाइल दुकान में नए और पुराने दोनों तरह के मोबाइल की खरीद-बिक्री होती है।
22 जुलाई की रात को वह रोज की तरह करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए।
अगली सुबह एक पड़ोसी का फोन आया, जिसमें बताया गया कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है, जिससे चोरी की आशंका हुई।
विशाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जब दुकान की जांच की तो पाया कि:
-
19 नए मोबाइल फोन
-
करीब 80 पुराने मोबाइल फोन
-
1 लाख रुपए नकद गल्ले से
गायब थे।
इतना ही नहीं, चोर दुकान में रखे मोबाइल खरीद-बिक्री का रजिस्टर भी साथ ले गए हैं। इससे यह शक और गहरा गया है कि चोरी की योजना सुनियोजित और पेशेवर तरीके से बनाई गई थी।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।