Home Chhattisgarh news रात के अंधेरे में बाइक सवार से लूट: चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी छीनी, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

रात के अंधेरे में बाइक सवार से लूट: चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी छीनी, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

0
रात के अंधेरे में बाइक सवार से लूट: चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी छीनी, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। यह घटना 20 जुलाई की रात जामुल थाना क्षेत्र के सुरडुंग स्कूल के पास हुई, जहां हथखोज जा रहे एक युवक से बाइक रोककर चाकू दिखाकर लुटेरों ने मोबाइल और 2,500 रुपये लूट लिए।

पीड़ित किशन निर्मलकर, जो नंदिनी थाना अंतर्गत कोड़िया गांव का निवासी है, ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह बाइक से अपने पिता को लेने निकला था, तभी रास्ते में चार युवकों ने उसे रोका और चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली सफलता

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध अरुण जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने रोशन देवांगन, आशीष जोशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

लूटा गया मोबाइल और 10,500 रुपये नकद जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और कुल 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और आगे की पूछताछ जारी है।