Home Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में 26 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव: रेलवे लाइन जोड़ने का कार्य कारण

छत्तीसगढ़ में 26 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव: रेलवे लाइन जोड़ने का कार्य कारण

0
छत्तीसगढ़ में 26 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव: रेलवे लाइन जोड़ने का कार्य कारण

बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के कनेक्शन का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की कुल 26 ट्रेनों को 23 से 30 अगस्त तक रद्द किया गया है। साथ ही, कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

बिलासपुर जोन के रेलवे नेटवर्क के विस्तार और संचालन को सुगम बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य किए जा रहे हैं। इस बार बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी और चौथी लाइन जोड़ने का काम 24 से 26 अगस्त के बीच किया जाएगा। इस कार्य का असर हावड़ा-मुंबई सहित कई प्रमुख रूटों की ट्रेनों पर पड़ेगा।

रेलवे ने यात्रियों को असुविधा के लिए खेद जताया है, हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये कार्य भविष्य में ट्रेनों की समयबद्धता और संचालन क्षमता को बेहतर बनाएंगे।   

 

रद्द की गई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें:

  • 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 23-27 अगस्त के बीच दोनों दिशा में रद्द

  • 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 23 और 25 अगस्त को रद्द

  • 12870/12869 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: 22 और 24 अगस्त को रद्द

  • 22846/22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 25 और 27 अगस्त को रद्द

  • 20813/20814 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 27 और 30 अगस्त को रद्द

  • 20971/20972 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 23 और 24 अगस्त को रद्द

  • 22358/22357 गया-कुर्ला एक्सप्रेस: 27 और 29 अगस्त को रद्द

  • 12905/12906 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 और 29 अगस्त को रद्द

  • 17321/17322 वास्को-जसीडीह एक्सप्रेस: 22 और 25 अगस्त को रद्द

  • 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 21 और 24 अगस्त को रद्द

  • 12101/12102 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस: 23, 25, 26, 27 और 28 अगस्त को रद्द


रद्द की गई लोकल/मेमू ट्रेनें:

  • 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 24 से 27 अगस्त तक बंद

  • 68735/68736 रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 23 से 27 अगस्त तक बंद


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  • 12222/12221 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होते हुए

  • 20848 उधमपुर-दुर्ग (1 अगस्त): नई दिल्ली, गाजियाबाद, मितावली, आगरा होकर

  • 20424 फिरोजपुर-सिवनी (1 अगस्त): शकूर बस्ती, गाजियाबाद, आगरा होकर

  • 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग (2 अगस्त): गाजियाबाद, मितावली, आगरा होकर

  • 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड (1 अगस्त): आगरा, मितावली, गाजियाबाद होकर

  • 18478/18477 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस: मेरठ, खुर्जा, मितावली, आगरा होकर


बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें:

  • 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर: 24-27 अगस्त को बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में रद्द

  • 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 23, 25, 26 अगस्त को बिलासपुर तक ही

  • 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 25, 27, 28 अगस्त को बिलासपुर से रवाना होगी


प्रमुख प्रोजेक्ट की जानकारी:

  • 206 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण, जिसमें अब तक 150 किमी पूरा

  • किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा

  • यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अहम परियोजना है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ती है