Home Chhattisgarh news पंजाब ने जीती नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप, छत्तीसगढ़ छठवें स्थान पर देशभर से 1200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सीएम ने किया सम्मानि

पंजाब ने जीती नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप, छत्तीसगढ़ छठवें स्थान पर देशभर से 1200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सीएम ने किया सम्मानि

0
पंजाब ने जीती नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप, छत्तीसगढ़ छठवें स्थान पर देशभर से 1200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सीएम ने किया सम्मानि

रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 18 रजत और 26 कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने 21 गोल्ड, 16 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज जीतकर दूसरा, जबकि तमिलनाडु ने 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ की टीम ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदकों के साथ कुल छठा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से लगभग 1200 एथलीट और 300 कोच शामिल हुए।

सीएम ने खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ भ्रमण का दिया निमंत्रण
समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु साय ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता व प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने वाको इंडिया फेडरेशन को राज्य को आयोजन स्थल चुनने पर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “किक बॉक्सिंग जैसे खेल युवाओं में आत्मविश्वास, ताकत और अनुशासन का विकास करते हैं।”

सांसद ने स्कूलों में खेल को अनिवार्य बनाने पर दिया जोर
कार्यक्रम में मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए विशेष रूप से लड़कियों को किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वाको इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा और ऑब्जर्वर रेणु पारीख समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
असम राइफल्स की टीम को “सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम” का खिताब प्रदान किया गया।