Home Chhattisgarh news Bilaspur news शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेशेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेशेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेशेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर, सरकंडा:
शेयर मार्केट में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कई लोगों से करीब 15 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता व्यासनारायण साहू ने 24 मार्च को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी जान-पहचान आकाश उर्फ छोटू यादव नामक युवक से थी, जो काछीबाड़ी बंधवापारा का निवासी है। बातचीत के दौरान आरोपी ने शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच दिया और भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर उसे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसी झांसे में आकर साहू ने आरोपी को यूपीआई और नगद मिलाकर कुल 1 लाख रुपए दे दिए।

इसके अलावा आरोपी ने अन्य लोगों को भी निशाना बनाया, जिनमें गुलशन केसर, अजय यादव, आलोक शर्मा, विष्णु वंशकार और अमित भगत शामिल हैं। सभी से अलग-अलग समय पर लाखों रुपए निवेश के नाम पर वसूले गए। जब तय समय पर न मुनाफा मिला और न ही रकम वापस की गई, तब पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क किया। लेकिन आरोपी बहानेबाजी करता रहा और आखिरकार घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक विशेष टीम बनाई और आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार 19 जुलाई को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीएसपी  सिद्धार्थ बघेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर ही कदम उठाएं। पुलिस इस मामले में अभी आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित आरोपियों का भी खुलासा हो सके।