Home Chhattisgarh news पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला बेरहम पति गिरफ्तार, हमले में बाहर निकल आई आंतें

पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला बेरहम पति गिरफ्तार, हमले में बाहर निकल आई आंतें

0
पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला बेरहम पति गिरफ्तार, हमले में बाहर निकल आई आंतें

बालोद ज़िले के हीरापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पति लीलाधर साहू ने अपनी पत्नी त्रिवेणी साहू के पेट में चाकू से वार किया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना जिला अस्पताल से पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। अस्पताल में पीड़िता से बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ कि हमला उसके पति ने किया है। लीलाधर साहू ने गुस्से में आकर पत्नी की नाभि पर चाकू से वार किया था।

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। इसके बाद बालोद थाना व सायबर सेल की टीम ने अलग-अलग दिशाओं में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, और पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।