Home Chhattisgarh news पति की हत्या में पत्नी ही निकली कातिल, हसिए से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीडीह लेंजवारा में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी

पति की हत्या में पत्नी ही निकली कातिल, हसिए से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीडीह लेंजवारा में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी

0
पति की हत्या में पत्नी ही निकली कातिल, हसिए से गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट  बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीडीह लेंजवारा में हुई हत्या की गुत्थी सुलझी

छत्तीसगढ़ के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुचीडीह लेंजवारा में बीते 6-7 जुलाई की दरम्यानी रात हुई युवक अभिषेक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में मृतक की पत्नी रीना उर्फ जंगो बाई ही इस जघन्य हत्या की मुख्य आरोपी निकली।

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी अभिषेक सिंह अपनी पत्नी रीना के साथ पिछले छह-सात सालों से बुचीडीह के पारधी पारा में रह रहा था। 6 जुलाई की रात दोनों खाना खाकर सोए थे, लेकिन देर रात करीब 1:30 बजे रीना अपने माता-पिता के घर पहुंची और बताया कि उसने अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। उसने घायल अवस्था में पति के कान के पीछे से खून बहने की बात कही, लेकिन वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की झूठी कहानी गढ़ पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की।

पुलिस ने इस मामले में नरेश कुमार चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी के निर्देश पर एसडीओपी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और गांववालों से पूछताछ की।

जांच में जब रीना पर संदेह गहराया, तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि घटना की रात अभिषेक नशे की हालत में घर लौटा और दरवाजा बंद पाकर खिड़की से भीतर घुस आया। अंदर आते ही उसने रीना से गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए उसे दीवार पर पटक दिया, जिससे रीना की नाक और हाथ में चोट आई। इसके बाद अभिषेक नशे की हालत में बिस्तर पर सो गया।

गुस्से और घरेलू तनावों से आक्रोशित रीना ने घर में सब्जी काटने के लिए रखे लोहे के हसिए से अभिषेक की गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही।

पुलिस ने रीना की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसिया, मृतक का लॉकेट, चांदी की चैन और अन्य साक्ष्य जब्त किए। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में अदालत में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, दीनानाथ यादव, महिला प्रधान आरक्षक पूनम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हत्या के इस मामले ने एक बार फिर यह दिखाया कि घरेलू हिंसा और आपसी झगड़े किस हद तक खतरनाक बन सकते हैं।