Home Chhattisgarh news भाटापारा रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी, सुरक्षा इंतजाम नदारद

भाटापारा रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी, सुरक्षा इंतजाम नदारद

0
भाटापारा रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी, सुरक्षा इंतजाम नदारद

भाटापारा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य इन दिनों सुस्त रफ्तार से चल रहा है, जिससे आम यात्रियों और स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। यह विकास कार्य भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत हो रहा है, जिसका उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। निर्माण पूर्ण होने के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है, इसी भरोसे लोग वर्तमान असुविधाओं को झेल रहे हैं।

हालांकि, अब निर्माण की धीमी गति और बीच-बीच में काम रुकने की स्थिति ने लोगों को चिंतित कर दिया है। कई बार ऐसा देखा गया है कि काम पूरी तरह बंद पड़ा रहता है, जिससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।

सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। न तो निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं, और न ही आम राहगीरों की सुरक्षा का कोई ध्यान रखा गया है। पैदल चलने वाले लोग और स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों के लिए रास्ते असुरक्षित बने हुए हैं।

इस मुद्दे को लेकर जब सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस लापरवाही की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वीडियो के माध्यम से यह मामला पता चला है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की चूक दोहराई गई, तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

भाटापारा स्टेशन पर रेनोवेशन का कार्य जारी है, लेकिन जनता अब तेजी और जिम्मेदारी की मांग कर रही है।