Home Chhattisgarh news स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर योजना में करोड़ों की ठगी: सहयोगी आशीष शिंदे गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर योजना में करोड़ों की ठगी: सहयोगी आशीष शिंदे गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

0
स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर योजना में करोड़ों की ठगी: सहयोगी आशीष शिंदे गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

रायपुर स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने एक अहम गिरफ्तारी की है। आरोपी केके श्रीवास्तव के सहयोगी आशीष शिंदे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। तेलीबांधा पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आशीष पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी केके श्रीवास्तव को न केवल बचाने का प्रयास किया बल्कि सबूतों को भी मिटाने की कोशिश की थी। इससे पहले पुलिस ने उसे आरोपी नहीं मानते हुए अदालत में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर 4 जुलाई को कोर्ट ने उसे निर्दोष करार दिया था। लेकिन जांच में नई जानकारी सामने आने के बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आशीष को अब इस मामले में सह-अभियुक्त माना जा रहा है और उसकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी केके श्रीवास्तव को पहले ही 15 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा जा चुका है।

रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद आशीष शिंदे को 11 जुलाई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है, जिसमें अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।