Home Political news BJP news छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर पोस्टर वार, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर पोस्टर वार, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

0
छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर पोस्टर वार, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोमवार को हुए दो अहम राजनीतिक कार्यक्रमों के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले हैं। भाजपा ने कांग्रेस की “किसान, जवान, संविधान” सभा को नाटक करार देते हुए एक व्यंग्यात्मक पोस्टर साझा किया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथ में तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में एक तख्ती पर लिखा है “किसान, जवान, संविधान” और दूसरी पर “संविधान बचाओ”। पोस्टर में दो आम लोग चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर से ढोंग करने निकले हैं”, जबकि दूसरा जवाब देता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”

वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। उसने मैनपाट में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर पर तंज कसते हुए एक पोस्टर साझा किया है। इसमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य नेता नजर आ रहे हैं, जो मोबाइल जमा करा रहे हैं। पोस्टर में लिखा है, “ब्लैकमेलरों से सावधान, मोबाइल यहां जमा कराएं।” इसमें भाजपा नेताओं को मायूस मुद्रा में दिखाया गया है।

दोनों दलों के इस पोस्टर युद्ध से साफ है कि छत्तीसगढ़ की सियासत अब सोशल मीडिया के मैदान में भी गरमा गई है और एक-दूसरे पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।