रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार शाम मौसम बेहद सुहावना रहा और लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। शहर के महादेव घाट पर खारुन नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ठंडी हवाओं और शांत वातावरण के बीच घाट की सीढ़ियों पर बैठकर लोगों ने नजारे का आनंद लिया।
नौका विहार के लिए भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई परिवार और युवा नौकाओं पर सवार होकर नदी की सैर करते दिखे। खारुन नदी का किनारा, डूबती सूरज की रौशनी और हल्की ठंडी हवा ने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।
महादेव घाट का यह दृश्य हर किसी को कुछ पल ठहरकर प्रकृति के साथ जुड़ने का अहसास दिला रहा था। शहरवासियों के लिए यह शाम यादगार बन गई।
