Home Chhattisgarh news सारंगढ़ में गौमांस बिक्री का मामला: दंपती समेत तीन गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में मांस बरामद

सारंगढ़ में गौमांस बिक्री का मामला: दंपती समेत तीन गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में मांस बरामद

0
सारंगढ़ में गौमांस बिक्री का मामला: दंपती समेत तीन गिरफ्तार, घर से भारी मात्रा में मांस बरामद

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौवंश वध और गौमांस बिक्री का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना सारंगढ़ नगर के वार्ड नंबर 5, मोची पारा इलाके की है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक घर में अवैध रूप से गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला संतोषी (36), उसके पति लक्ष्मी प्रसाद (40) और मोनू (45) को हिरासत में लिया। जांच के दौरान घर से बड़ी मात्रा में मांस जब्त किया गया, जिसे गौमांस होने का संदेह है।

फिलहाल पुलिस ने बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच के बाद जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।