Home Political news BJP news बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 ऑब्जर्वर, छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं को मिली अहम भूमिका

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 ऑब्जर्वर, छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं को मिली अहम भूमिका

0
बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 ऑब्जर्वर, छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं को मिली अहम भूमिका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार के लिए 58 पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से भी छह प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, दीपक मिश्रा, शैलेश पांडे, विनोद चंद्राकर, भुवनेश्वर बघेल और रेखचंद जैन का नाम शामिल है।

क्षेत्रीय समीक्षाओं के लिए बिहार रवाना होंगे नेता

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी ऑब्जर्वर जल्द ही बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा शुरू करेंगे। इसका मकसद कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और विपक्षी गठबंधन की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर है मुकाबला

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में शामिल थी। उस चुनाव में आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। गठबंधन की एक अन्य साथी पार्टी, भाकपा (माले)-लिबरेशन ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 सीटें अपने नाम की थीं।

कांग्रेस की यह नई पहल आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठनात्मक मजबूती और बेहतर तालमेल की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।