Home Chhattisgarh news रायपुर पुलिस में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, SI और ASI समेत 77 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

रायपुर पुलिस में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, SI और ASI समेत 77 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

0
रायपुर पुलिस में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, SI और ASI समेत 77 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 77 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें 15 सब इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें से कई लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। ऐसे में उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ नई जगह पर तैनात किया गया है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि फील्ड में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला प्रक्रिया की गई है।

इस फेरबदल से जहां अनुभवी अधिकारियों को नए स्थान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा, वहीं नए अधिकारियों को भी फील्ड में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रकार के बदलाव से कामकाज की गुणवत्ता और जवाबदेही में सुधार आएगा।