Home Chhattisgarh news Raigarh news ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

0
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़ (CG News): रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम कोसमपाली वार्ड नंबर 13 निवासी 45 वर्षीय तिजराम उरांव पिता सुंदर राम उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकलकर रेलवे लाइन की ओर चला गया, जहां यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना पर कोतरारोड थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान की गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।