Home Chhattisgarh news Raipur news छत्तीसगढ़ सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर कसी लगाम, टोल फ्री नंबर जारी – सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

छत्तीसगढ़ सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर कसी लगाम, टोल फ्री नंबर जारी – सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

0
छत्तीसगढ़ सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर कसी लगाम, टोल फ्री नंबर जारी – सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

रायपुर। राज्य में बढ़ती आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अब कोई भी नागरिक सीधे पुलिस को सूचना दे सकेगा। इसके लिए गृह विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331905 जारी किया है।

यह नंबर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जारी किया गया है, जिसके ज़रिए नागरिक अपने आसपास मौजूद किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग निडर होकर राष्ट्रहित में सहयोग दे सकें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, “देश की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य को घुसपैठियों और किसी भी अवैध गतिविधि से मुक्त करना हमारा संकल्प है। जब तक ऐसी ताकतों को जड़ से समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक नागरिकों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित नहीं हो सकती।”

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया है कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर सूचना को गंभीरता से लिया जाए, पूरी सतर्कता बरती जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सरकार का यह कदम आम जनता को एक सुरक्षित और प्रभावी माध्यम देता है, जिससे वे राज्य और देश की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। वर्तमान में पुलिस विभाग पूरे राज्य में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और जांच के लिए अभियान चला रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की अपील है – अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो बिना झिझक 18002331905 पर कॉल करें, आपकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।