Home Chhattisgarh news खनिज विभाग की कार्रवाई तेज़, सिरपुर में दो हाइवा जब्त – अवैध रेत परिवहन पर होगी सख्त सजा

खनिज विभाग की कार्रवाई तेज़, सिरपुर में दो हाइवा जब्त – अवैध रेत परिवहन पर होगी सख्त सजा

0
खनिज विभाग की कार्रवाई तेज़, सिरपुर में दो हाइवा जब्त – अवैध रेत परिवहन पर होगी सख्त सजा

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में 26 जून को खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम सिरपुर में बिना वैध अनुमति के रेत ले जा रहे दो हाइवा वाहनों को पकड़ लिया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को तुमगांव थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि संबंधित वाहन चालकों पर खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें दोष सिद्ध होने पर दोषियों को 2 से 5 साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही, एफआईआर दर्ज कर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को पहले ही सूचित किया जा चुका है कि बिना वैध परिवहन पास के खनिज का उत्खनन, भंडारण या परिवहन करना पूरी तरह गैरकानूनी है।

इससे पहले भी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में चार अन्य हाइवा वाहन जब्त किए जा चुके हैं। कलेक्टर के आदेश के तहत खनिज विभाग का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।